{"_id":"5e9c8e258ebc3e768a1b4ae4","slug":"two-persons-sent-to-kotdwar-for-quarantine-bijnor-news-mrt47840831","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यक्तियों को क्वारंटीन के लिए कोटद्वार भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो व्यक्तियों को क्वारंटीन के लिए कोटद्वार भेजा
विज्ञापन

कालागढ़। पीएचसी ने कालागढ़ से दो व्यक्तियों को क्वारंटीन के लिए कोटद्वार भेजा है। 30 नागरिकों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार शाम नई कालोनी से एक व केंद्रीय कालोनी से एक व्यक्ति को क्वारंटीन के लिए कोटद्वार सेंटर भेजा गया है। दोनों में हाई फ्लू के लक्षण देखने को मिले हैं। एक व्यक्ति वन विभाग का कर्मचारी है। दूसरा एक दुकान पर सेल्समैन है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के रामनगर के रास्ते चैक पोस्ट पर रजिस्टर की जांच करने पर पता चला कि यहां से सरकारी वाहन आए गए हैं। हो सकता है कि वनकर्मी किसी संक्रमित वाहन के संपर्क में आया हो। दूसरा एक दुकान पर सेल्समैन है। वहां अनेक ग्राहक आते हैं हो सकता है कि दुकान पर कोई संक्रमित व्यक्ति आया हो। इसके अलावा पीएचसी की टीम ने घर घर जाकर 30 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया है।
अफजलगढ़ थाने के कालागढ़ के हल्का उपनिरीक्षक साहब सिंह ने बताया कि पुराना कालागढ़ में उस दुकान को बंद करने को कहा गया है, जिस पर यह सेल्समैन था। थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि दो व्यक्तियों के क्वारंटीन के लिए भेजे जाने के साथ ही संजय नगर एवं नई कालोनी में सख्ती बढ़ा दी गई है। कालागढ़ में बाहर से आने जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है।