फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people including a CHC staff nurse died in road accidents

Bijnor News: सड़क हादसों में सीएचसी की स्टाफ नर्स समेत दो की मौत

Fri, 11 Apr 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two people including a CHC staff nurse died in road accidents
नर्स अंशु रानी का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना/झालू/मंडावली। हाईवे पार कर रही कोतवाली सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स अंशु रानी चौहान की बुलेट बाइक की टक्कर से मौत हो गई। झालू क्षेत्र के गांव रसूलपुर के पास भी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में गांव मीरपुर निवासी बाइक सवार मिंटू (25) की मौत हो गई।
अंशु रानी चौहान (50) नगीना थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी निवासी थी। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने गांव के पास देहरादून-नैनीताल हाईवे को पैदल पार कर रहीं थीं। इसी दौरान नगीना से धामपुर की ओर जा रही बुलेट बाइक की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

एंबुलेंस से उन्हें धामपुर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, बाइक सवार युवक मंजीत भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झालू के ग्राम रसूलपुर के पास बुधवार देर रात दुर्घटना हुई। ग्राम मीरपुर निवासी मिंटू अपने पड़ोसी बच्चे कलवा (9) को बाइक पर बैठाकर झालू में घरेलू सामान खरीदने आया था। ग्राम रसूलपुर आबाद के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर में लाइट नहीं थी। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार घायल : मंडावली के गांव मीरमपुर बेगा के सामने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग को फोरलेन से जोड़ने वाले प्वाइंट पर बृहस्पतिवार को कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। कार चालक रामकिशन ने कार रोककर किसी व्यक्ति से बिजनौर जाने का रास्ता पूछा। उसी दौरान पीछे से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। बाइक सवार ढाकी कर्मचंद धामपुर निवासी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed