फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two parties clashed in front of the team that arrived for drainage

Bijnor News: जलनिकासी कराने पहुंची पहुंची टीम के सामने ही भिड़े दो पक्ष

Wed, 10 Jul 2024 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in front of the team that arrived for drainage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कादराबाद। राजस्व विभाग की टीम मंगलवार को तालाब में भरे पानी की निकासी कराने के लिए गांव हिदायपुर चोहड़वाला गांव पहुंची। मगर, ग्रामीणों के दो पक्ष टीम के सामने ही आपस में भीड़ गए। एक पक्ष ने हाथों में लाठी डंडे और पत्थर उठा लिए। इस पर टीम लौट आई।

गांव हिदायपुर चोहड़वाला में तालाब का पानी अधिक होने के कारण मुख्य मार्ग पर भर गया था। इसकी सूचना एसडीएम सहित ग्रामीणों ने तहसीलदार को दी थी। मगर, लगातार हो रही वर्षा के चलते पानी लगातार बढ़ता रहा और कचरा अटकने से बनाया गया मार्ग बंद हो गया। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पानी की निकासी का मार्ग बड़ा कराने के लिए सोमवार को नायब तहसीलदार और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से निस्तारण का प्रयास किया। कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। बाद में विवाद बढ़ गया, जिसके चलते कुछ लोग लाठी डंडे व पत्थर हाथ में लेकर खड़े हो गए। विवाद बढ़ता देख नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स लाने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed