{"_id":"601445df8ebc3e340d28e7dd","slug":"two-crows-found-dead-animal-department-team-arrived-nazibabad-news-mrt5228081100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कौवे मिले मृत, पशु विभाग की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कौवे मिले मृत, पशु विभाग की टीम पहुंची
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में दो मृत कौवों के मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पशु विभाग की टीम ने मृत कौवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला गौतम नगर में शुक्रवार को शिव मंदिर स्थित पीपल के पेड़ के नीचे लोगों ने शुक्रवार को एक मृत कौवा देखा, वहीं जलालाबाद क्षेत्र में गेहूं के खेत के पास लोगों ने एक और मृत कौवा देखा। क्षेत्रवासियों ने जानकारी पशु विभाग की टीम को दी। क्षेत्रवासी रमेश सिंह, केवल सिंह, गोपी सिंह ने पशु विभाग से लगातार हो रही मुर्गियों की मौत की जांच कराने की मांग की है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद ने बताया कि मृत कौवों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कौवों की मौत की जानकारी प्राप्त होगी।