फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two coaches of goods train derailed

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक क्षतिग्रस्त

Sun, 12 Jan 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two coaches of goods train derailed
बिजनौर: नगीना में मालगाड़ी के पहिए उतरने के बाद खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : BIJNOR
मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

नगीना। हरिद्वार के ज्वालापुर से विशारतगंज जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बो के 10 पहिये नगीना के पास पटरी से उतरने पर कई किलोमीटर रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। मालगाड़ी के पहियों को पटरी पर लाने के लिए मुरादाबाद से बुलाई गई रिलीफ ट्रेन के एक डिब्बे के चार पहिये भी डिरेल हो गए। इससे हरिद्वार - नजीबाबाद - नगीना - मुरादाबाद रूट पर करीब साढ़े सात घंटे तक रेल यातायात ठप रहा। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने मालगाड़ी व रिलीफ ट्रेन के एक - एक डिब्बे के दो -दो पहिये पटरी से उतर जाने की पुष्टि की है।
शनिवार की सुबह करीब पौने सात बजे मठेरी फाटक के गेट नंबर 473 के गेटमैन नाजिम ने स्टेशन मास्टर नगीना राजीव तायल को सूचना दी कि डाउन लाइन पर जा रही मालगाड़ी के पहिये बबलिंग कर रहे हैं। स्टेशन मास्टर ने टेक्निकल स्टॉफ को अलर्ट किया, लेकिन तब तक मालगाड़ी नगीना रेलवे स्टेशन पार करके कालाखेड़ी फाटक से मालगोदाम तक पहुंच चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी के दो डिब्बो के दस पहिये डिरेल हो चुके थे। उधर, मठेरी के आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि मालगाड़ी खंभा नंबर 1479/18 से अनियंत्रित हुई, इस कारण कई किलोमीटर का रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। पटरियां भी ब्रेक हो गई। उधर, मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने केवल एक डिब्बे के दो पहिये पटरी से उतर जाने की पुष्टि की। जबकि मौके पर दो डिब्बो के 10 पहिये क्षतिग्रस्त नजर आए।
विज्ञापन

रिलीफ ट्रेन शंटिंग के दौरान हो गई डिरेल
नगीना। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेल मंडल मुरादाबाद से रिलीफ ट्रेन को नगीना रवाना कर दिया गया। सुबह सवा नौ बजे रिलीफ ट्रेन नगीना पहुंची। मालगाड़ी के क्षतिग्रस्त पहियों की मरम्मत कर ट्रैक पर चढ़ाया, लेकिन शंटिंग के दौरान रिलीफ ट्रेन के चार पहिये भी डिरेल हो गए। इससे अफरातफरी मच गई। मुरादाबाद से आया टेक्निकल स्टॉफ से जब मीड़िया कर्मियों ने दुर्घटना का कारण पूछा, तो वह जवाब देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े सात घंटे ठप रहा रेल यातायात
नगीना। डाउन लाइन पर दुर्घटना के कारण रेलमार्ग पर अप व डाउन दिशा का रेल यातायात करीब साढे़ सात घंटे ठप रहा। मुरादाबाद व सहारनपुर-हरिद्वार-देहरादून जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगीना रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजीव तायल ने बताया कि मरम्मत के बाद रेल ट्रैक को सुचारु कर दिया गया है। अप दिशा में 54463 पैसेंजर ट्रेन दोपहर सवा दो बजे पास की गई, जबकि डाउन लाइन पर पहली मालगाड़ी 3:20 बजे पास की गई।
दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
नगीना। डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने मोबाइल फोन पर हुई वार्ता में बताया कि डाउन ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी के 19 वें वैगन के दो पहिये तथा राहत ट्रेन के भी एक डिब्बे के दो पहिये पटरी से उतरे थे। रेल प्रशासन की पहली प्राथमिकता क्षतिग्रस्त ट्रैक को ठीक कर यातायात बहाल करने की थी। रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। यदि किसी की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टल गया बड़ा हादसा
नगीना। मठेरी फाटक के गेटमैन ने मालगाड़ी के पहियों के बबलिंग करने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी थी। बावजूद इसके मालगाड़ी कई किलोमीटर दूरी तक नगीना स्टेशन पर पहुंचाई गई। तब तक मालगाड़ी के पहिये डिरेल हो चुके थे। गनीमत रही कि पहिये डिरेल होने के बावजूद मालगाड़ी पलट नहीं पाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed