फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trial will be held at divisional level for sports college in March.

Bijnor News: स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए मार्च में होगा मंडल स्तर पर ट्रायल

Thu, 15 Feb 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 15 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Trial will be held at divisional level for sports college in March.
बिजनौर। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए तीन स्पोर्ट्स कॉलेज खुले हैं। स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 खेलों के लिए खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद पहली और दूसरी मार्च को मंडल स्तर पर प्रारंभिक चयन परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि खिलाड़ी कक्षा छह में प्रवेश के लिए गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यार्थी कॉलेज वेबसाइट sportscollegelko.in पर उपलब्ध लिंक पर स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन पर क्लिक करके निर्धारित प्रारुप भरकर 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद मंडल स्तर पर एक मार्च को बालक और बालिका वर्ग में वालीबॉल व बैडमिंटन, बालक वर्ग में क्रिकेट व फुटबॉल, बालिका वर्ग में जूडो के लिए ट्रायल होगा। जबकि दो मार्च को बालक वर्ग में एथलेटिक्स, बालक व बालिका वर्ग में हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, बालक वर्ग में कबड्डी, तैराकी का ट्रायल आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स कॉलेज में ये खिलाड़ी कर सकेंगे आवेदन
स्पोर्ट्स कॉलेज में आवेदन करने वाला अभ्यर्थी यूपी का रहने वाला हो। उसकी आयु एक अप्रैल 2024 को नौ से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक अप्रैल 2012 से पहले और 31 मार्च 2015 के बाद जन्म नहीं हुआ हो। अभ्यर्थी सत्र 2023-24 में कक्षा में अध्ययनरत और उत्तीर्ण हो। अगर अभ्यर्थी ने सत्र 2022-23 में कक्षा पांच पास किया है और सत्र 2023-24 में कहीं शिक्षा ग्रहण नहीं की। तो 10 रुपये के शपथ पत्र पर गैप की अपनी स्थिति स्पष्ट कर आवेदन कर सकता है।

- वर्जन : खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ पढ़ाई भी कराई जाती है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छी योजना है। अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ी आवेदन करेंगे। क्योंकि मार्च में मंडल स्तर पर ट्रायल होंगे। - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed