{"_id":"622506a51dafb32d07266b1c","slug":"traffic-will-start-on-balawali-bridge-by-the-end-of-the-year-bijnor-news-mrt579502925","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालावाली पुल पर साल के अंत तक चालू हो जाएगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालावाली पुल पर साल के अंत तक चालू हो जाएगा ट्रैफिक
विज्ञापन
बालावाली पुल के निर्माण के लिए काम करते श्रमिक।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालावाली पुल पर साल के अंत तक चालू हो जाएगा ट्रैफिक
बिजनौर। बालावाली में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के चालू होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस साल दिसंबर तक पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल पुल के गाइड बंध और पहुंच मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस पुल के चालू होने से हरिद्वार और बिजनौर में ट्रैफिक की दशा और दिशा दोनों ही बदल जाएंगी।
साल 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बालावाली में गंगा नदी पर पुल का निर्माण चालू किया गया था। बालावाली के पुल का 90 प्रतिसत काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ पहुंच मार्ग और गाइड बंद बनना बाकी रह गया था। शुरुआत में इस पुल को बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। पुल बनकर तैयार हुआ तो पहुंच मार्ग और गाइड बंद के लिए बजट पर्याप्त नहीं रहा, जिसके चलते पुल का रिवाइज स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया। शासन ने अक्तूबर के महीने में रिवाइज स्टीमेट को मंजूरी दी और बजट जारी कर दिया। शुक्रवार से गाइड बंध बनाने के लिए मिट्टी डाले जाने का काम शुरू हो गया है वहीं पहुंच मार्ग पर भी मिट्टी डाली जा रही है।
पहुंच मार्ग के फेर में भी हुई देरी
पुल का निर्माण शुरू होने तक विभाग को यह मालूम ही नहीं था कि पहुंच मार्ग के लिए जमीनों का अधिग्रहण भी करना पड़ेगा। साल 2020 में जब पहुंच मार्ग बनाने के लिए विभाग ने काम शुरू किया तो किसानों ने अड़ंगा लगा दिया। उत्तराखंड की सीमा में भी पहुंच मार्ग बनाने के लिए जमीन नहीं थी। हालांकि उत्तराखंड सरकार अपनी सीमा में पहुंच मार्ग बनाने को जमीनों का अधिग्रहण कर पीडब्ल्यूडी बिजनौर के हवाले कर चुकी है। वहीं बिजनौर की सीमा में भी 700 मीटर लंबे पहुंच मार्ग का निर्माण जमीन नहीं होने की वजह से लटका हुआ है। हालांकि इस साल इसे सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन
हरिद्वार और बिजनौर में घटेगा ट्रैफिक का दबाव
बालावाली में पुल के चालू होने से पंजाब और हरियाणा की तरफ से आने वाला ट्रैफिक हरिद्वार और जिला मुख्यालय बिजनौर से होकर नहीं गुजरेगा। यह ट्रैफिक हरिद्वार या मुजफ्फरनगर जाने के बजाय रुड़की से सीधे बालावाली होकर मुरादाबाद की तरफ निकल जाएगा। जिससे 60 किलोमीटर की दूरी भी कम होगी। वहीं बिजनौर बैराज और हरिद्वार में वाहनों की संख्या भी घट जाएगी।
वर्जन::
गाइड बंध बनाने के लिए मिट्टी डालने का काम 2 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। इसी साल दिसंबर के महीने तक काम पूरा कर लिया जाएगा और यातायात के लिए पुल को खोल दिया जाएगा।
- सुनील सागर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग