{"_id":"683f388f4d08c836010967d6","slug":"traffic-police-constable-beaten-up-case-filed-against-four-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-151440-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यातायात पुलिस के सिपाही से मारपीट, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यातायात पुलिस के सिपाही से मारपीट, चार पर केस दर्ज
Tue, 03 Jun 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। यातायात पुलिस के सिपाही से मारपीट में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
सोमवार की देर शाम यातायात पुलिस के दरोगा नितिन, सिपाही सिद्धार्थ और अर्जुन ने कृष्णा कॉलेज के पास चेकिंग में एक बुलेट बाइक को रोकने का इशारा किया। बाइक पर सवार तीन युवकों ने रोकने के बजाए बाइक दौड़ा दी। पुलिसकर्मियां ने पीछा कर तीबड़ी गांव में पहुंचकर बाइक को पकड़ लिया। बाइक पकड़े जाने की सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि यातायात पुलिस के साथ धक्का मुक्की और मारपीट करते हुए बाइक को छीन लिया गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही सीओ और शहर कोतवाल ने युवकों की तलाश में दबिश दी लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले में बाइक सवार आरोपी नवनीत के पिता सुशील को हिरासत में लिया। बताया गया कि उक्त बाइक नवनीत की थी। जिसकी प्लेट पर नंबर के बजाए जातिसूचक शब्द लिखा हुआ था।
मामले में यातायात पुलिस के सिपाही सिद्धार्थ की तहरीर पर नवनीत, उसके पिता सुशील समेत चार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। गिरफ्तार किए गए सुशील का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।