फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic collapses, Jam city's big problem

ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम शहर की बड़ी समस्या

Wed, 26 Sep 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 26 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Traffic collapses, Jam city's big problem
गोष्ठी में सवालों का जवाब देते आईजी विनोद के सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आईजी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस जनसंवाद गोष्ठी में कहा कि पुलिस और जनता एक दूसरे के सहयोग से काम करेंगे तो समाज में बदलाव देखने को मिलेगा। पुलिस जनता के साथ अच्छा व्यवहार कर रही है। अगर पुलिस कहीं किसी मामले में जांच के लिए जाए तो जनता भी पुलिस से अच्छा व्यवहार करे। जनता के व्यवहार व सहयोग से ही पुलिस बड़े से बड़े अपराधों के खुलासे करती है। गोष्ठी के दौरान लोगों ने जाम व हादसों से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन



शहर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आईजी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि समाज की बुराइयों से मिलकर लड़ें। परिवार का मुखिया परिवार की गलती पर सख्त होना चाहिए। गोष्ठी में आए लोगों ने आईजी से कहा कि पुलिस का व्यवहार अच्छा नहीं रहता है। थाने में जाते हुए लोग डरते हैं। आईजी ने कहा कि कहीं ऐसा मामला आता है तो उन्हें बताएं। वे इसमें सुधार कराएंगे। लोगों ने आईजी से जाम व हादसों पर रोक लगवाने की मांग की। कहा कि जाम की बड़ी समस्या होती जा रही है। हादसे खूब हो रहे हैं। आरबीडी प्रवक्ता किश्वर जैदी ने कहा कि लड़की की शह के बिना लड़के छेड़खानी नहीं करते हैं। छेड़खानी के मामलों में जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा के नाम पर लड़कियों का छाता पकड़कर नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि 24 घंटे मोबाइल पर चिपकी रहने वाली लड़कियां कुछ होने पर बाद में पुलिस को दोष देती हैं।
विज्ञापन




एक छात्रा ने पुलिस द्वारा तेज आवाज में जनता से बात करने की शिकायत की। स्कूलों की छुट्टी के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक कर समस्या भी उठाई गई। इससे पूर्व आईजी ने पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों की बैठक में अपराधों पर लगाम लगाने के साथ आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक कराने के निर्देश दिए। पिछले त्यौहारों व जुलूसों को शांतिपूर्वक निकलवाने पर पुलिस की प्रशंसा की और पुलिस अफसरों को प्रशस्ति पत्र दिए। उन्होंने वाहनों के ई चालान व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस दौरान एसपी उमेश कुमार सिंह, एसपी सिटी डा.दिनेश सिंह, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ प्रवीण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जोसेफ स्कूल तिमरपुर के बच्चों ने बच्चों ने सलामी देकर आईजी का स्वागत किया। उन्होंने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। आईजी विनोद कुमार सिंह ने बच्चों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed