{"_id":"6aef79f0950873274d011a60","slug":"labourer-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-nagina-kotdwar-road-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-195003-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना-कोटद्वार मार्ग पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना-कोटद्वार मार्ग पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
-घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने खनन सामग्री से भरे डंपरों को रोककर हंगामा किया
नगीना। नगीना-कोटद्वार रोड पर गांव लक्खीवाला के पास शुक्रवार रात एक वाहन ने मजदूरी कर घर लौट रहे शेर सिंह (60) को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने खनन सामग्री से भरे डंपरों को रोककर हंगामा किया।
शेर सिंह पुत्र सुंडा सिंह गांव टांडा माईदास के निवासी थे। वह लालवाला से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। लक्खीवाला के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई कुंवर सिंह ने नगीना देहात थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह ने इसकी जानकारी दी।
नगीना देहात थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ युवकों ने खनन सामग्री से भरे डंपरों को रोका। युवकों ने आरोप लगाया कि डंपरों की लगातार आवाजाही से क्षेत्र में हादसे बढ़ रहे हैं। इससे लोगों की मौतें भी हो रही हैं। उन्होंने सड़क की बदहाली और डंपरों से फैलने वाले कीचड़ का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान ग्रामीण युवकों और डंपर चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई।