फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor-trolley stuck on Howrah-Jammu Tawi track

Bijnor News: हावड़ा-जम्मूतवी ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Mon, 13 Oct 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley stuck on Howrah-Jammu Tawi track
नगीना में कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के बीच ट्रैक पर फंसी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली। सं
नगीना। सोमवार सुबह करीब 7.20 बजे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली हावड़ा-जम्मूतवी रेलवे लाइन के कोतवाली रोड स्थित क्रॉसिंग पर फंस गई। ट्रैक बाधित होने से सहारनपुर- मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन 35 मिनट आउटर पर खड़ी रही जबकि सरयू यमुना एक्सप्रेस को नगीना रेलवे स्टेशन पर 10 मिनट रोकना पड़ा। करीब एक घंटा फाटक बंद रहा। आरपीएफ ने ग्राम पटपड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक कयामुद्दीन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सुबह करीब 7:20 पर सहारनपुर- मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन को नगीना पहुंचना था। इसके लिए जब गेटमैन ने नगीना- कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 471/बी को बंद करने का प्रयास किया तो रेलवे ट्रैक पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली का एक्सल टूट गया। वह क्रॉसिंग के बीच में ही रुक गई। चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन पहिये नीचे पटरियों में फंसते चले गए। इसी बीच पैसेंजर ट्रेन को फाटक बंद न होने के कारण आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

नगीना उतरने वाले यात्री यहीं उतर गए। बाद में एक ट्रैक्टर और हाइड्रा की मदद से फंसे ट्रैक्टर-ट्राॅली को ट्रैक से हटाया गया। करीब एक घंटे रेलवे फाटक बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेटमैन ने बताया सुबह 7:16 बजे फाटक बंद किया गया था और इसे 8:20 बजे खोला गया। इस बीच केवल फंसी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने के लिए फाटक खोला गया। आरपीएफ के दरोगा नौबाहर सिंह ने बताया रेलवे एक्ट के तहत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

नगीना में कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के बीच ट्रैक पर फंसी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली। सं

नगीना में कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के बीच ट्रैक पर फंसी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली। सं

नगीना में कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के बीच ट्रैक पर फंसी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली। सं

नगीना में कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के बीच ट्रैक पर फंसी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed