{"_id":"67b22697d6828e36ae0610fd","slug":"tractor-trolley-overturned-child-died-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-143145-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, बालक की मौत
Sun, 16 Feb 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
नहटौर नूरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद उपचार को ले जाते लोग- स्रोत सोशल मीडिया
नूरपुर/नहटौर। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्राॅली नूरपुर नहटौर मार्ग पर गांव बालापुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसमें तीन साल के बालक की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।
जनपद मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी सुजाउद्दीन अपने परिवार और सगे संबंधियों के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मालीवाला में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गांव बालापुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई।
इसमें सिफान (3) पुत्र शादाब की मौत हो गई। जबकि नूर अफसा पत्नी शादाब, उमली पत्नी उजाउद्दीन, आलिया, इकरा पुत्री इमामुद्दीन, सलमा पत्नी इमामुद्दीन, समीना पत्नी हसन, नफीसा पत्नी अमीर हुसैन, रेशमा पत्नी इकरामुद्दीन, महराज पुत्री इस्लामुद्दीन, इमराना पत्नी इकरामुद्दीन, अवरेरा पुत्र सुजाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।