फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP workers took out a foot march and staged a sit-in.

Bijnor News: सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च, दिया धरना

Mon, 05 Oct 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
SP workers took out a foot march and staged a sit-in.
बिजनौर में विकास भवन वोट बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम को संबो​धित करती सांसद रूचिवीरा। संवाद
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को जिले के सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च पार्टी के जिला कार्यालय से विकास भवन स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला। वहां प्रदर्शन कर धरना भी दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे से सपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ देश बचाओ और लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाते हुए विकास भवन पहुंचे। यहां संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़कर सुनाया गया और राष्ट्रगान के बाद कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सांसद मुरादाबाद रुचिवीरा, जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद जनता का मत और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था है। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह का संदेह लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी अखलाक पप्पू ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रमेश तोमर, नईम उल हसन, मूलचंद चौहान, दीपक सैनी, अनिल यादव, जमील अंसारी, शमशाद अंसारी, स्वाती वीरा, राहुल चौधरी, अनुज मलिक, कमलेश भुईयार, लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed