{"_id":"6390d4db2ead0126797091d5","slug":"top-in-the-district-board-in-vasectomy-bijnor-news-mrt6168082118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुरुष नसबंदी में जिला मंडल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुरुष नसबंदी में जिला मंडल में अव्वल
विज्ञापन
बिजनौर। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के निए सरकार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी महिला और पुरुष नसबंदी कैंप लगाए जा रहे हैं। मुरादाबाद मंडल में पुरुष नसबंदी में बिजनौर के पुरुष सबसे आगे हैं। इस सत्र में बिजनौर में अब तक 23 पुरुषों ने नसबंदी कराई है।
परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों को परिवार नियोजन के फायदे स्वास्थ्य विभाग की टीम बता रहे हैं। शासन की ओर से बिजनौर को सत्र 2022-23 में 20 पुरुष नसबंदी करने का लक्ष्य दिया था। सत्र पूरा होने से पहले ही लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब तक जिले में 23 पुरुष नसबंदी करा चुके हैं। पुरुष नसबंदी बढ़ने का एक कारण यह भी है कि अब स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी नसबंदी की जा रही है। पहले सिर्फ जिला अस्पताल तक ही नसबंदी कैंप सीमित था।
मंडल के इन जिलों को मिला ये लक्ष्य
सत्र 2022-23 के लिए शासन की ओर से पुरुष नसबंदी का लक्ष्य सभी जिलो को अलग-अलग दिया गया था। बिजनौर 20 पुरुष नसबंदी, अमरोहा को 40, संभल को 20, रामपुर को 20 और मुरादाबाद को 73 पुरुष नसबंदी कराने का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन
मंडल में पुरुष नसबंदी कराने वाले जिलों की सूची
जिला पुरुष नसबंदी
बिजनौर 16
अमरोहा 12
संभल 3
रामपुर 2
मुरादाबाद 7
नोट: यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से मिले हैं। सारणी में पुरुष नसबंदी के आंकड़े अक्तूबर तक के हैं।
लोगों को नसबंदी कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुरादाबाद मंडल में बिजनौर पुरुष नसबंदी में पहले स्थान पर है। कोशिश की जा रही कि ज्यादा से ज्यादा लोग नसबंदी कराएं।
-डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ