फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Told about sugarcane disease

गन्ने में लगने वाली बीमारी के बारे में बताया

Sun, 14 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Told about sugarcane disease
गन्ने में लगने वाली बीमारी के बारे में बताया
विज्ञापन

नगीना। द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के केन यार्ड में किसान गोष्ठी में किसानों को गन्ने में लगने वाली बीमारियों व उनसे बचाव आदि की जानकारी दी गई।
गोष्ठी में मिल के गन्ना प्रबंधक यशपाल सिंह ने किसानों को बताया कि वर्तमान में सर्वोत्तम गन्ना प्रजाति को 0-0238 में लाल सड़न (गन्ने का कैंसर) रोग की शुरुआत हो चुकी है। मिल क्षेत्र के कई ग्राम में कई गन्ने के खेतों में लाल सड़न (रेड रोट) रोग के प्रभाव से काफी खेतों में गन्ना सूख गया है। इससे गन्ना फसल को भारी क्षति हुई है। कहा की फसल चक्र में धान की फसल अवश्य लगाएं। मिल के महाप्रबंधक गन्ना प्रशासन रमेश परशुरामपुरिया ने किसानों को बताया कि लाल सड़न (रेड रोट) रोग से प्रभावित खेतों में को0- 0238 गन्ना प्रजाति की बुवाई न करें। उन्होंने किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई 15 से 31 मार्च के मध्य तक करने और गन्ना बुवाई से पूर्व खेतों की गहरी जुताई करने की सलाह दी गई। गोष्ठी में जयराम सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, पूरन सिंह, किरतपाल सिंह, नागेंद्र सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed