फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   To increase the income of the municipality, the roofs of the rented shops will be auctioned

पालिका की आय बढ़ाने को किराए की दूकानों की छतों की होगी नीलामी, पालिका बोर्ड ने बनाया प्लॉन

Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
To increase the income of the municipality, the roofs of the rented shops will be auctioned
पालिका की आय बढ़ाने को किराए की दुकानों की छतों की होगी नीलामी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर पालिका बोर्ड ने पिछले कई साल से लगभग दो करोड़ के घाटे में चल रही पालिका को घाटे से उबारने और आर्थिक तौर पर मजबूत करने के प्लॉन तैयार कर लिया गया है। पालिका की ओर से पालिका की सभी करीब दो सौ से अधिक दुकानों की छतों को खुले तौर पर नीलामी के माध्यम से किराए पर देगी। जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा। उसकी को दुकानों की छतों को दिया जाएगा। पालिका की ओर से यह प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में धामपुर पालिका करीब दो करोड़ के घाटे में चल रही है। पालिका की ओर से बोर्ड में अब तक जितने प्रस्ताव पास हुए। बजट न होने से उस रफ्तार से विकास कार्य नहीं हो सकें है। पालिका की आय कम और खर्चा ज्यादा होने से पालिका बोर्ड के सामने ये नौबत आई है। पालिका बोर्ड की ओर से पिछले दिनों पालिका की बनी दुकानों की छतों को किराए पर देने का भी प्रस्ताव पास किया जा चुका है। अब प्रस्ताव को जल्द मूर्त रूप दिए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि भरसक प्रयास करने के बाद जब पालिका की आय में बढ़ोत्तरी नहीं हुई और लोगों की देनदारी बढ़ गई तो पालिका ने आय बढ़ाने को इस प्लॉन को मूर्त रूप देने का निर्णय लिया। बताया गया कि पालिका के पास दो सौ से ज्यादा दुकानें है। जो किराए पर चल रही है। अब इन दुकानों की छतों को पालिका की ओर से खुले तौर पर नीलाम कर किराए पर दी जाएगी। जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा। उसी के नाम दुकानों को छतों को छोड़ दिया जाएगा। बताया गया कि कम से कम पचास हजार रुपये से बोली की शुरूआत होगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रक्रिया को शुरू करने से पहले टेंडर निकाला जाएगा। जिससे अधिक से अधिक लोग नीलामी लगा दुकानों की छतों को किराए पर लेने को एकत्र हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed