{"_id":"67d31b746f54ebbfed08fdc1","slug":"tired-of-harassment-a-student-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-145037-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Thu, 13 Mar 2025 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। छेड़छाड़ से आहत इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा ने सुसाइड नोट के जरिए पड़ोसी सहपाठी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
नजीबाबाद-नगीना रेल ट्रैक पर गांव रमपुरा और चमरौला फाटक के बीच नगीना देहात थाना क्षेत्र में रेल ट्रैक पर एक छात्रा ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब साढ़े सात बजे रेल ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। मृतका की शिनाख्त घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर गांव की एक लड़की के रूप में हुई।
उधर घटनास्थल पर मृतका के परिवार वाले भी पहुंच गए। बताया गया कि इंटर में पढ़ने वाली छात्रा सुबह चार बजे अपने घर से लापता हो गई थी। जिसने घर से निकलने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। सुसाइड नोट में छात्रा ने जिक्र किया कि पड़ोस में रहने वाला ही उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी किशोर नगीना के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है।
विज्ञापन
अब यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई तो दोनों का परीक्षा केंद्र भी एक ही स्कूल में पहुंचा। बुधवार को आखिरी पेपर था। परीक्षा केंद्र से दोनों साथ निकले। इसी बीच आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की।
अब सुसाइड नोट में छात्रा ने आरोपी किशोर को अपनी मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मृतका और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं। आरोपी छात्र ने एक महीना तक छात्रा के संग ट्यूशन भी पढ़ा था।
लड़की सुबह चार बजे अपने घर से लापता हो गई थी। मालगाड़ी के आगे आने से उसकी मौत हुई है। शुरुआती जांच में तीन माह से आरोपी के द्वारा पीड़िता को परेशान करने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-भरत कुमार सोनकर, सीओ नगीना