फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiger and elephant walking on the main routes

मुख्य मार्गों पर टहल रहे बाघ और हाथी

Tue, 29 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tiger and elephant walking on the main routes
मुख्य मार्गों पर टहल रहे बाघ और हाथी
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में मौसम के बदलते ही मार्गों पर हाथी व बाघ नजर आने लगे हैं। वन्यजीवों के सड़कों के निकट दिखाई देने से आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो रहा है।

राहगीरों शगुफ्ता, विशाखा, राजेंद्र सिंह, शगुन व मधु आदि ने बताया कि इंटर कॉलेज के निकट सुखास्रोत की ओर से मुख्य मार्ग पर एक बाघ सुबह सवा सात बजे आता दिखाई दिया। इसे देखकर लोग भयभीत हो गए और दूसरी ओर मुड़ गए। कुछ देर के बाद जब बाघ वनों में चला गया तब वह आगे बढ़े। दूसरी ओर रामगंगा बांध के मुख्य मार्ग पर शहीद स्मारक के निकट हाथी विचरण करते नजर आए। बांध क्षेत्र में ड्यूटी करने गए कर्मचारी भी काफी देर तक अपने कार्यस्थल पर जाने से रुके रहे। कुछ समय बाद जब हाथी वनों में चला गया तब आवागमन सामान्य हुआ। इस विषय में कालागढ़ के उप प्रभागीय वन अधिकारी कुंदन सिंह खाती का कहना है कि इंटर कॉलेज के निकट का क्षेत्र बाघ के विचरण का क्षेत्र है। अक्सर वन्यजीव यहां से गुजरते हैं। सर्दियों के मौसम में वन्यजीव अक्सर वनों से बाहर आते दिखाई देते हैं। ऐसे में वन्यजीवों से दूरी बनाए रखना बचाव का उत्तम उपाय है। गश्ती दलों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed