फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married six months ago, woman's body found hanging

Bijnor News: छह महीना पहले निकाह, अब फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 19 Oct 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Married six months ago, woman's body found hanging
स्योहारा। गांव सूरानंगला में फरहीन का शव दुपट्टे से लगाए गए फंदे पर लटका मिला। फरहीन का निकाह छह महीना पहले ही हुआ था। मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम मकसूदपुर निवासी अकरम ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी फरहीन का निकाह 16 अप्रैल 2026 को ग्राम सूरानंगला निवासी दानिश पुत्र निजामुद्दीन के साथ हुआ था। अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी में दान-दहेज दिया था, लेकिन निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में फरहीन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। आरोप लगाया कि पहले भी उनकी बेटी को जान से मारने के प्रयास किए गए थे। शनिवार की देर शाम दहेज की मांग पूरी न होने पर फरहीन की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

विवेचक प्रवेज कुमार ने बताया कि विवाहिता के फंदे पर लटककर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक शव को फंदे से उतार लिया गया था। मृतका के परिजनों ने दुपट्टे से फंदा लगाने की जानकारी दी थी। उधर मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति दानिश, मुस्कान, तरन्नुम, रिहाना और निजामुद्दीन समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत के मामले में पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।...डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed