{"_id":"6a9dc1516011d4d2a30e7cff","slug":"three-teachers-accused-of-embezzlement-from-a-womens-degree-college-arrested-bijnor-news-c-27-1-bij1007-189522-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला डिग्री काॅलेज में गबन के आरोपी तीन शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला डिग्री काॅलेज में गबन के आरोपी तीन शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस ने सौभाग्यवती बाई दानी महिला महाविद्यालय धामपुर में हुए गबन के मामले में तीन शिक्षकों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। इस मामले में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम चौहान ने कॉलेज के निवर्तमान व्यवस्थापक विजय कुमार अग्रवाल समेत सात लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विवेचना अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर 2024 को सौभाग्यवती बाई दानी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम चौहान ने महाविद्यालय के सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नामजद आरोपियों में महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षिका सारिका शर्मा, डॉ. नरगिस सुल्ताना, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, लोकेंद्र सिंह, कॉलेज के निवर्तमान व्यवस्थापक विजय कुमार अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य डॉ. नीरजा गर्ग शामिल हैं। प्राचार्य ने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि इन्होंने एक राय होकर षड्यंत्र के तहत महाविद्यालय से लाखों रुपयों का गबन किया है। पुलिस महाविद्यालय के निवर्तमान व्यवस्थापक विजय कुमार अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।
रविवार को नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अस्करीपुर निवासी लोकेंद्र कुमार, नजीबाबाद के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती गीता भवन निवासी मुकेश कुमार और नहटौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा चौहान निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। विवेचक रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का भी प्रयास चल रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें दबिश दे रहीं हैं।अ