{"_id":"646e5c8fb044515bde090294","slug":"three-including-woman-killed-four-injured-in-storm-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-3764-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले के लिए प्रस्तावित समाचार\nआफत:: आंधी में महिला समेत तीन की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले के लिए प्रस्तावित समाचार आफत:: आंधी में महिला समेत तीन की मौत, चार घायल
Thu, 25 May 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 25 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर में तेज आंधी से कार पर गिरा पेड़।
- बिजनौर मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर पेड़ के नीचे दबकर बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
- बढ़ापुर में कार पर पेड़ गिरने से दबकर मौलाना की जान गई, पूर्व प्रधान घायल
- हरेवली में तेज आंधी में छत से गिरी महिला ने दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में आंधी और बारिश आफत बनकर बरसी। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर पेड़ गिरने से नीचे दबकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। बढ़ापुर मार्ग पर बरगद का पेड़ धराशायी होने से उसके नीचे दबकर कार सवार मौलाना की मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य घायल हुआ। उधर, हरेवली में तेज आंधी की वजह से छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई है। एक और महिला छत से गिरकर घायल हुई है।
बढ़ापुर से घर लौट रहे गांव रामजीवाला निवासी मौलाना मुजम्मिल की कार पर आंधी में पेड़ गिर गया। उनके साथ कार में सवार मोहम्मद अख्तर का शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया। तब तक मौलाना मुजम्मिल (34) की मौत हो चुकी थी। कार सवार पूर्व प्रधान मोहम्मद अख्तर भी घायल हो गए। हल्दौर क्षेत्र में मुरादाबाद-बिजनौर स्टेट हाईवे पर गांव फरीदपुर सधीरन के निकट बाइक सवार दंपती पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसमें कोतवाली शहर के गांव रामपुर बकली निवासी मुम्तियाज ( 42 ) पुत्र मोहम्मद अख्तर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अनीसा घायल हो गई। मुम्तियाज पत्नी के साथ अपनी ससुराल तोहफापुर गया था। मंगलवार शाम घर लौटते वक्त आंधी में उनकी बाइक पर पेड़ गिरने से हादसा हो गया।
उधर, हरेवली में रूपचंद सिंह की पत्नी प्रकाशो देवी (55) मकान की छत पर सोई थी। रात्रि 10 बजे आई आंधी और बारिश से बचने के लिए जब वह चारपाई उठा मकान की छत से नीचे आने लगी। तभी तेज हवा के झोंके के साथ नीचे आ गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मंडावर में आंधी के दौरान छत से सामान समेट रही एक महिला नीचे गिरने से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।