फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three drowned in pond and river, body of one found

Bijnor News: तालाब और नदी में तीन डूबे, एक का शव मिला

Fri, 15 Sep 2023 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three drowned in pond and river, body of one found
- अफजलगढ़ और स्योहारा क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन


- नदी में डूबने वाले दो लोगों की तलाश कर रही गोताखोरों की टीम

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/स्योहारा (बिजनौर)। जिले में बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को अफजलगढ़ और स्योहारा क्षेत्र में तालाब और नदी में तीन लोग डूब गए। तालाब में डूबे व्यक्ति का शव मिल गया, जबकि नदी में डूबे दोनों लोगों की तलाश जारी है।
अफजलगढ़ के गांव जयनगर निवासी देवेंद्र (18) पुत्र शिवनदंन अपने बड़े भाई दीपक और अन्य कुछ लोगों के साथ रामगंगा नदी के घाट के दूसरी ओर अपने खेत से चारा लेने गया था। लौटते वक्त घाट पर पहुंचे तो अचानक देवेंद्र का पैर फिसल गया। इकबाल अहमद आदि ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। स्थानीय गोताखोर राकेश, राहुल, योगेन्द्र, तेजपाल, अरविंद, नन्हें, गुलबहार, चौखे, मुकेश आदि ने करीब पांच घंटे तक युवक की रामगंगा में तलाश की, कोई उसका पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि गोताखोर टीम बुलाई गई है। नाव की मदद से युवक की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, स्योहारा के ग्राम नवादा केशो निवासी उत्तम सिंह (45) पुत्र भूरिया सिंह बृहस्पतिवार की रात अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान घर से बाहर स्थित तालाब के पास लघुशंका करने गया था। पैर फिसलने के कारण तालाब में डूब कर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बबलू सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव मुकरपुरी निवासी नफीस (50) पुत्र बुद्धू शुक्रवार की दोपहर दो बजे पशुओं को चराने के लिए जंगल गया हुआ था। इस दौरान खो नदी पार करते हुए वह डूब गया। शोर मचाने पर आसपास जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बब्लू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने खोताखोरों को बुलाकर नफीस की काफी तलाश कराई। मगर, नफीस का शव बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed