{"_id":"60885a958ebc3e8daa0037e7","slug":"three-died-of-corona-six-died-of-fever-dhampur-news-mrt5362615148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की कोरोना से, छह की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की कोरोना से, छह की बुखार से मौत
विज्ञापन
तीन की कोरोना से, छह की बुखार से मौत
धामपुर/राजा का ताजपुर/किरतपुर/मंडावर (बिजनौर)। कोरोना संक्रमण के कारण धामपुर चीनी मिल के केमिकल प्लांट के मैनेजर सुशील कुमार त्यागी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, राजा का ताजपुर में एक ही दिन में बुखार से चार और किरतपुर, मंडावर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
धामपुर चीनी मिल के अधिकारियों ने बताया कि नूरपुर क्षेत्र के सुशील कुमार त्यागी धामपुर चीनी मिल में केमिकल प्लांट के मैनेजर थे। उन्होंने कोरोना टेस्ट नहीं कराया था, लेकिन लक्षण कोरोना के ही नजर आ रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्क्त हो रही थी। दो दिन पहले उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर ले जाया गया था। जहां सोमवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। धामपुर चीनी मिल में एक कर्मी की चार दिन पहले मौत हो गई थी। वह कोरोना संक्रमित था। बाद में उसके परिवार के सदस्यों ने भी जांच कराई। जिसमें उसका पुत्र भी संक्रमित पाया गया था। परिवार के लोग उसका उपचार करा रहे थे, मंगलवार सवेरे उसका भी निधन हो गया। वह गांव नौरंगाबाद के निवासी था। वहीं, फूलबाग कॉलोनी में मंगलवार सुबह 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। उन्हें कई दिन से बुखार, खांसी, बदन दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। नगर क्षेत्र में काफी लोग बुखार, खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत से बीमार हैं, जो होम आइसोलेट हैं और अपनी कोरोना जांच नहीं करा रहे हैं।
वहीं, राजा का ताजपुर कस्बे में बुखार से एक दिन में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। कस्बे में एक सप्ताह में 12 से अधिक व्यक्ति बुखार के कारण मर चुके हैं। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रहीस, समाजसेवी पंडित परमानंद शर्मा, चमनदेई सैनी, फातमा खातून की मौत हुई है। चारों तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। सभी का ताजपुर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा था। किरतपुर में भी बुखार से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कसौर रोड पर स्थित कान्हा कुंज बैंक्वेट हाल के सामने सरवन कुमार का आवास है। उनके 28 वर्षीय पुत्र लवली को तीन दिन पूर्व जुकाम, बुखार हुआ था। परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया। मगर उसे आराम नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि लवली को बुखार के साथ-साथ निमोनिया हो गया था। उसके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं, मंडावर क्षेत्र के गांव नंगला माहेश्वरी निवासी डॉ. सुरेशचंद्र (55) का मंडावर थाने के पास क्लीनिक था। उनको एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले आए। मंगलवार शाम उनकी दोबारा तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें बिजनौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।