{"_id":"6457f600a798889aeb0f8136","slug":"thousands-of-people-came-to-see-the-competition-on-yellow-dam-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-2791-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीली बांध पर प्रतियोगिता देखने पहुंचे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीली बांध पर प्रतियोगिता देखने पहुंचे हजारों लोग
Mon, 08 May 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 08 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ में पीली डैम पर अंतरराज्य केनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- तेज हवा से बिगड़ा नाव का संतुलन, पानी में डूबे खिलाड़ी
- खिलाड़ियों को रेस्क्यू टीम ने बांध से निकाला बाहर
- पीली बांध पर दुकान लगने से हुआ मेले जैसा माहौल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पीली बांध पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराज्यीय केनो स्प्रिंट प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण पहुंचे। जलाशय में किए गए खेल से लोग रोमांच से भर गए। हालांकि तेज हवा बाधा बनी। तेज हवा के झोकों से कई नाव पलट गईं। जिससे खिलाड़ी पानी में डूब गए। नाव पलटने के बाद रेस्क्यू टीम ने पानी में कूदकर खिलाड़ियों को बचाया।
प्रतियोगिता जीतने के लिए खिलाड़ियों ने एड़ी चोटी के जोर लगाए। मगर हवा ने कदम-कदम पर प्रतियोगिता में रुकावट डाली। खिलाड़ी नाव को जितना आगे ले रहे थे। हवा उतनी ही उनकी दिशा बदली। साथ ही तेज हवा चलने से कई नावों का संतुलन बिगड़ गया। नाव पलटने से खिलाड़ी पानी में गिर गए। वहीं, प्रतियोगिता होने से पीली बांध पर मेलेे जैसा माहौल हो गया। आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण पीली बांध पर पहुंचे और प्रतियोगिता का आनंद लिया।
लोगों में कयाकिंग कैनोइंग खेल का नाम सुनकर ही जागरूकता बढ़ी। जिसके बाद वह अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए खेल देखने पहुंचे। प्रतियोगिता होने से पीली बांध पर लोगों ने दुकान और ठेले भी लगा लिए। जिससे उनकी खूब खरीदारी हुई। तीन दिवसीय चलने वाली प्रतियोगिता ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
पेड़-पौधों व सुंदर वन्यजीवों से भरी है अमानगढ़ की गोद
अमानगढ़ में प्रकृति का सुंदर नजारा है। अमानगढ़ की गोद प्रकृति ने पेड़-पौधों व सुंदर वन्यजीवों से भरी हुई है। अमानगढ़ 10 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वन्य जीव, सैकड़ों प्रजाति के पक्षी, वनस्पति को समेटे हुए है। यहां 27 बाघ, 100 से ज्यादा हाथी, भालू, चीतल, सांभर, गुलदार, अजगर जैसे दुर्लभ जीव देखने को मिलते हैं।