फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thousands of hands raised for prayer in the court of Allah

अल्लाह की बारगाह में दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Wed, 04 May 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thousands of hands raised for prayer in the court of Allah
बिजनौर। जनपद में ईद-उल फितर का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सुबह ईदगाह पर नमाज अदा की गई। बिजनौर शहर में शहरकाजी माजिद अली ने दुआ कराई। सभी नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन और शांति के लिए दुआ की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ईदगाह पर सांसद मलूक नागर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, रालोद नेता डा. नीरज चौधरी आदि ने पहुंचकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर ईद की बधाई दी। नगर स्थित ईदगाह पर ईदुल फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कोरोनाकाल के चलते नगर व क्षेत्र में लोगो ने दो साल तक घरों पर ही ईद की नमाज अदा की थी। इस बार नमाज ईदगाहों पर पढ़े जाने पर खुशी का माहौल व्याप्त रहा। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

मौलाना अशफाक कासमी ने आठ बजे ईदगाह पर ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने सवा आठ बजे जामा मस्जिद पर नमाज अदा की नगर सहित क्षेत्र के गांव कासमपुरगढ़ी, मानियावाला, भूतपुरी ,चौहड़वाला आदि सहित कस्बा रेहड़, दहलावाला, भगतावाला आदि ईदगाहों पर भी नमाजियो ने नमाज अदा की। तहसीलदार कमलेश कुमार, रोबिन अग्रवाल, बृजमोहन सिंह बीरेन्द्र गुप्ता, अनिल विश्नोई,चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी, अफजाल अंसारी पूर्व विधायक शेख सुलेमान व मो जैद आदि मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाजियों का किया स्वागत
नगीना। ईदुल फितर का पर्व पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह, जामा मस्जिद व नगर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन के पुत्र शेख शाहनवाज खलील, शाहरुख खलील, शहराज खलील ने फूलों की वर्षा तथा पानी की बोतलों के साथ नमाजियों का स्वागत किया। विधायक मनोज पारस, अक्षेश पारस, सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह, हैंन रीता, राजीव सिंह, समाजसेवी शेख अजीमु रहमान आदि रहे।
-देश की तरक्की की मांगी दुआ
स्योहारा। शहर इमाम मौलाना मुहम्मद कामिल अंसारी के नेतृत्व में नमाज के बाद मुस्लिमों ने कौम और देश की तरक्की की दुआ की। नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय, चेयरमैन पुत्र सनी अख्तर, अरुण कुमार वर्मा, मुकेश रस्तोगी, मुकेश महेश्वरी, राजपाल प्रजापति, मनोज भटनागर आदि ने ईद मिलकर बधाइयां दी। उधर राजा का ताजपुर में ईदगाह पर मुफ्ती नसीम ने नमाज अदा कराई।

सामूहिक दुआ की
नींदडू़। शहर इमाम काजी हलीमुर्रशीद ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश की तरक्की, खुशहाली की सामूहिक दुआ की गई। नमाज में नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, मनकुआं, बखशनपुर, दौलतपुर सुक्खा, अजीतपुर दासी, बुआपुर नत्थू, सरकथल माधो और सलावा आदि गांवों के हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत की। उधर कासमपुर गढ़ी में बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज के बाद चमनो देवी इंटर कालेज की प्रबंध समिति ने मुस्लिम समाज के लोगों के लिए जल पान की व्यवस्था की। उधर बढ़ापुर में ईद की नमाज कोटद्वार मार्ग स्थित ईदगाह पर सुबह आठ बजे शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद नौशाद ने अदा कराई। मस्जिद घोसियान में मौलाना मोहम्मद फारुख ने नमाज अदा कराई। नूरपुर में शहर काजी मोहम्मद अली ने ईदगाह पर ईद की नमाज अदा कराई। नहटौर में ईद की नमाज के बाद ईदगाह से लौटते समय नामाजियों पर फूलों की वर्षा की गई। हल्दौर व क्षेत्र के गांव पैजनियां, अम्हेड़ा, पावटी, खासपुरा, नांगलजट, इनामपुरा हरदासपुर गढ़ी, कुंवर मिठन प्रताप सिंह आदि गांवों में ईद नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई। उधर किरतपुर में ईदगाह पर मुफ्ती कलीम अहमद ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed