फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those who have done excellent work in the horticulture sector were honored.

Bijnor News: औद्यानिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Fri, 20 Mar 2026 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Those who have done excellent work in the horticulture sector were honored.
बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में उद्योग विभाग की ओर से दो दिवसीय औद्यानिक किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में औद्यानिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेले में लगे स्टॉलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेले में उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभाग एवं सस्थाओं ने अपने-अपने स्टाॅल लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में बताया। कार्यक्रम में किसानों को योजनाओ की जानकारी दी। साथ ही उद्यान विभाग में चल रही योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय को दोगुना करने का आह्वान किया। वहीं, किसानों को औद्यानिक खेती की तकनीकी जानकारी, खेती में रोग रोग एवं कीटो के नियंत्रण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने सिद्धांत त्यागी, परम सिंह, को औद्यानिक क्षेत्र एवं अफजल अहमद, चित्रा देवी को उद्याम क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एमएलसी अशोक कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, भाजपा नेता सीपी सिंह, बीरबल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed