{"_id":"58975af14f1c1bce22e819fd","slug":"there-will-be-two-flyover-to-relieve-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात दिलाने के लिए दो फ्लाईओवर बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात दिलाने के लिए दो फ्लाईओवर बनेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को अब जल्दी ही निजात मिल जाएगी। बिजनौर में दो रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनवाए जाएंगे। इनके प्रस्तावों को रेलवे की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से जनता बेहाल है। मौजमपुर-गजरौला रेलवे ट्रैक पर नगीना रोड पर बिजनौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद होने से राहगीर परेशान रहते हैं। किसानों की गन्ने की बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर एंबुलेंस तक फाटक पर फंसी रहती है। यहां काफी समय से फ्लाईओवर बनाए जाने की मांग हो रही है। इसके बारे में नागरिक डीआरएम को कई बार पत्र भी लिख चुके हैं। इसके अलावा किरतपुर व नजीबाबाद के बीच फाटक संख्या नंबर 78 पर भी यही हाल रहता है। यहां के राहगीरों के लिए भी ट्रेन गुजरने के दौरान लगने वाला जाम परेशानी बना है। इससे निजात दिलाने के लिए रेलवे के अधिकारियों ने इन दोनों फाटकों पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव बनाया था, जो उच्च अधिकारियों ने पास भी कर दिया है। यहां फ्लाईओवर का निर्माण जल्दी शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार के अनुसार, नगीना रोड स्थित रेलवे फाटक व फाटक संख्या 78 पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। फ्लाईओवर बनने से राहगीरों को फायदा होगा।