{"_id":"6aca9cb05e2250f8a70ff109","slug":"lekhpals-tied-black-bands-and-protested-at-dhampur-and-sherkot-police-stations-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-192524-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर और शेरकोट थाने में लेखपालों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर और शेरकोट थाने में लेखपालों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
विज्ञापन
धामपुर थाने में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्
धामपुर-शेरकोट। धामपुर पुलिस कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अंजलि त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले 10 सालों से लंबित मांगों को पूरा करने में कोई रुचि नहीं ले रही है। उनकी पदोन्नति करने, वेतन विसंगति को दूर करने आदि मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि 12 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। 14 को प्रदेश प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर बाइक रैली निकाली जाएगी। सरकार उनकी मांगों के प्रति कोई सुनवाई नहीं करती है तो 17 से 23 अक्तूबर तक तहसील मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन होगा और इसके बाद जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में लेखपाल सुरेंद्र सिंह चौहान, संध्या राजपूत, संध्या राजपूत, ललिता कुमारी, सरिता चौहान, ज्योति रानी, लक्ष्मी रानी लव कुमार आदि मौजूद रहे।
शेरकोट। तहसील अध्यक्ष प्रवीण नागर के नेतृत्व में लेखपालों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। बताया कि कि संगठन की ओर से 22 सितंबर से आठ सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को थाना दिवस में भी लेखपालों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।इस दौरान तहसील मंत्री संदीप शर्मा, प्रदीप तालियान, हिमांशु, नीरज कुमार, पप्पू शाह, राकेश कुमार, छत्रपाल सिंह और दीपक कुमार मौजूद रहे।