फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Revenue Department team measured the land in Bankhala.

Bijnor News: बनखला में राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश की

Sun, 11 Oct 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Revenue Department team measured the land in Bankhala.
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के गांव बनखला में मस्जिद परिसर में मिले कुएं के मामले में शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मस्जिद परिसर में की गई खुदाई का निरीक्षण किया और भूमि की पैमाइश की। कुएं को मस्जिद परिसर से अलग कर अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल की जा रही है। गांव बनखला स्थित मस्जिद में अवैध कब्जे की शिकायत गांव लक्खूवाला निवासी आलोक त्यागी ने एसपी से की थी। मामले की जांच के दौरान मस्जिद परिसर में खुदाई की गई, जिसमें कुएं का ढांचा दिखाई दिया था।शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खुदाई वाले स्थान का निरीक्षण किया और भूमि की पैमाइश की। सूत्रों के अनुसार, मस्जिद कमेटी को कुएं से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। कमेटी की ओर से कुएं को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन वह उस समय बाहर थे। उन्होंने कुएं को जल्द से जल्द कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। पुलिस ने मामले में सतर्कता बरतते हुए दोनों पक्षों के कई लोगों को शांति भंग की धाराओं में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed