फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramayan serial started broadcasting on projector in Dhampur

Bijnor News: धामपुर में प्रोजेक्टर पर रामायण सीरियल का प्रसारण शुरू

Sun, 11 Oct 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ramayan serial started broadcasting on projector in Dhampur
धामपुर। बड़ी मंडी रामलीला समिति की ओर से शनिवार को रामलीला का उद्घाटन हो गया है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने पूजन के साथ फीता काटकर प्रोजेक्टर प्रसारण का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चल समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद लाला लाजपत राय मुखिया, बड़ी मंडी रामलीला समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल मित्तल, सभासद सुमित माहेश्वरी, नवनीत धनोरिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि बड़ी मंडी रामलीला समिति की ओर से प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला का रामानंद सागर कृत रामायण प्रसारण 24 अक्तूबर तक किया जाएगा। 12 को राम बरात निकलेगी। 21 को भारत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन होगा। लाला लाजपत राय मुखिया ने बताया कि धामपुर में 2000 से पहले बड़ी मंडी में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता था लेकिन बदलते परिवेश के कारण बदलाव आने की वजह से वर्तमान में रामानंद सागर कृत रामायण का प्रोजेक्टर से प्रसारण कराया जा रहा है। इस मौके पर सचिन सिंघल, अंकित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल,दिनेश चंद्र अग्रवाल, विभू बंसल, अजय पिंटू, मनोज धनौरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर श्री बाग रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार कटका, मनोज जोशी आदि ने बताया कि श्री बाग रामलीला समिति की ओर से श्री राम बाग में 12 अक्तूबर से रामलीला का प्रोजेक्टर प्रसारण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed