{"_id":"698b7bb335b3bb669a0e6274","slug":"there-will-be-competition-for-four-posts-of-bar-association-including-president-bijnor-news-c-27-1-nzb1003-172087-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अध्यक्ष सहित बार एसोसिएशन के चार पदों पर होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अध्यक्ष सहित बार एसोसिएशन के चार पदों पर होगा मुकाबला
विज्ञापन
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन नजीबाबाद के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री सहित चार पदों पर सीधा मुकाबला होगा। तीन पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुना जाना तय है।
बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 17 फरवरी को पूजा बार हॉल में संपन्न होगा। चुनाव अधिकारी शमीम अहमद की देखरेख में चल रही चुनाव प्रक्रिया में मंगलवार को नाम वापसी हुए। अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र सिंह और कसीम अहमद के बीच सीधा मुकाबला होगा। महामंत्री पद पर उदयवीर सिंह और नदीम अहमद के बीच, उपाध्यक्ष पद पर पंकज विश्नोई और गौरव अग्रवाल के बीच, सह-सचिव पद पर अमित आर्य और अजय पाल सौदाई के बीच सीधा मुकाबला होगा।
फहमीद अहमद द्वारा नाम वापसी के बावजूद अरविंद राजपूत और कोषाध्यक्ष पद पर इमरान अहमद के नाम वापसी के बाद हारून का निर्विरोध पदाधिकारी चुना जाना तय है।
उधर, बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रियासत हुसैन और सह सचिव प्रकाशन पद पर शिवानी ने एकमात्र नामांकन कराया था। ये दोनों पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने जाने की औपचारिक घोषणा होनी है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद के चुनाव की तैयारी में जुटे जितेंद्र राजपूत सहित कई अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम रविवार को अचानक घोषित करने का आरोप लगाया है। चुनाव अधिकारी बार काउंसिल को लिखे पत्र में जितेंद्र राजपूत का आरोप है कि अचानक चुनाव प्रक्रिया घोषित होने से वे नामांकन कराने से षड्यंत्र के तहत वंचित रहे। उधर, चुनाव अधिकारी शमीम अहमद ने आरोप को निराधार बताते हुए नामांकन प्रकिया छह फरवरी को पूजा बार हॉल में सार्वजनिक रूप से चस्पा करने की बात कही।