फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be a self-examination center for girls

छात्राओं के लिए स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र होंगे

Thu, 04 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
There will be a self-examination center for girls
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं के लिए स्वकेंद्र व्यवस्था होगी। जहां स्वकेंद्र नहीं हैं वहां की छात्राएं पांच किमी की परिधि में आने वाले केंद्र पर परीक्षा देंगी। डबल लॉक कक्ष के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चलेंगे। गड़बड़ी मिलने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा अप्रैल से शुरू होंगी। शासन ने परीक्षा के लिए जिले में 136 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा के लिए जारी निर्देशों की जानकारी देने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बिजनौर इंटर कालेज में हुई। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक तकनीकी व्यवस्था ठीक कर लें। सीसीटीवी कैमरे अभी से चालू कर दें। शासन की टीम कभी भी चेकिंग के लिए आ सकती है। सीसीटीवी कैमरे बंद मिले तो कारवाई होगी। छात्रों के लिए शौचालय आदि की मूलभूत सुविधाएं ठीक होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया प्रश्न पत्र डबल लाक में रखे जाएंगे। वहां के सीसीटीवी कैमरे रात दिन चलने जरूरी है। परीक्षा संबंधी व्यवस्था की कई स्तर से मॉनिटिरिंग होगी। इसलिए केंद्र व्यवस्थापक राउटर के पासवर्ड सील्ड पैक में डीआईओएस दफ्तर भिजवा दें। संख्या सूचना चक्र भिजवाएं। बताया 150 से अधिक स्कूलों का स्टाफ स्टेटमेंट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में छुट्टी लेने वालों पर कसा शिकंजा
बिजनौर। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यो को निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा से पहले किसी शिक्षक की छुट्टी मंजूर नहीं की जाए। यदि कोई शिक्षक बीमारी का प्रमाण पत्र देता है तो उसे चिकित्सा जांच के लिए सीएमओ के समक्ष भेजा जाए। सीएमओ से प्रमाणित चिकित्सा प्रमाण पत्र ही स्वीकार होगा। इसका सख्ती से पालन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed