फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There are mosquitoes, larvae too, but dengue is not in the figures

लार्वा भी है, मच्छर भी हैं, फिर भी शून्य है डेंगू का आकंड़ा

Tue, 20 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
There are mosquitoes, larvae too, but dengue is not in the figures
जलीलपुर में कूलर के पानी की जांच करती आशाएं। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिले में मलेरिया विभाग की टीम ने एक साल में आठ जगहों पर डेंगू के मच्छर टाइगर (एडीज एजिप्टी) के लार्वा का सफाया किया है। लार्वा मिलने से यह साफ हो जाता है कि डेंगू के मच्छर भी क्षेत्रों में पनप रहे हैं। वहीं डेंगू से ग्रसित मरीजों का आंकड़ा शून्य है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग की टीम ने जनवरी से अब तक आठ जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। जिसके बाद टीम ने लार्वा को निकालकर सफाई कराई। मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर में तीन, जलीलपुर में दो और फीना, स्योहारा, धामपुर में एक-एक जगह से डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला है। कुल मिलाकर विभाग ने आठ जगहों से टाइगरों का सफाया किया है। डेंगू का मच्छर बनने का समय 15 दिन का होता है। एक सप्ताह में लार्वा बनता है। जबकि लार्वा बनने के बाद मच्छर बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जिसके चलते मच्छर बनने से पहले ही लार्वा का सफाया कर दिया गया। हालांकि जिलेे में अभी तक डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोई डेंगू का मरीज
जिले में मलेरिया विभाग ने जनवरी से अब तक 177 लोगों की डेंगू की जांच की है। मगर इनमें से कोई भी डेंगू का मरीज नहीं मिला है। इन मरीजों में वायरल फीवर की समस्या देखने को मिली है। यह मौसम डेंगू और मलेरिया का ही चल रहा है, लेकिन इस साल डेंगू का कोई मरीज नहीं पाया गया। जबकि मलेरिया के 32 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर साल 2019 में आए थे इंसेक्ट कलेक्टर
साल 2019 में इंसेक्ट कलेक्टर ने बिजनौर आकर गंगा बैराज से मच्छर पकड़े थे। इंसेक्ट कलेक्टर का पद मंडल स्तर पर होता है। इंसेक्ट कलेक्टर ने अपनी टीम के साथ गंगा बैराज क्षेत्र में जाल लगाया था। जिसके बाद वहां एक घंटे में मच्छर को पकड़ा। मच्छर को पकड़ने के बाद देखा जाता है कि क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप कितना है।
स्कूलों में साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रहे मलेरिया इंस्पेक्टर
मलेरिया विभाग अभियान चलाकर लोगों को इकट्ठा पानी बाहर निकालने के लिए जागरूक कर रहा है। सोमवार से स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक करने का अभियान शुरू हो गया है। जहां मलेरिया इस्पेक्टर ने विद्यार्थियों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। वहीं गमलों, फ्रीज, एसी में से इकट्ठा पानी निकालने के लिए बारे में बताया।

वर्जन::
जिले में विभाग की टीम लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक कर रही है। स्कूल और घरों में जाकर उन्हें इकट्ठा पानी निकालने के बारे में बताया जा रहा है। अभी डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। - आशुतोष सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed