{"_id":"5fb414868ebc3e9c02168aa0","slug":"theft-exposed-in-saraf-s-shop-five-arrested-bijnor-news-mrt511359065","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सर्राफ की दुकान में हुई चोरी का किया खुलासा, पांच चोर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सर्राफ की दुकान में हुई चोरी का किया खुलासा, पांच चोर दबोचे
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव जलीलपुर में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : BIJNOR
सराफ की दुकान में चोरी का खुलासा, पांच दबोचे
चांदपुर। पुलिस ने पांच चोरों को दबोचकर एक सप्ताह पूर्व जलीलपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
एक सप्ताह पूर्व चोरों ने थाना क्षेत्र के गांव जलीलपुर में कमल सैनी की कमल ज्वैलर्स में नकब लगाकर करीब 60 हजार की नगदी सहित लाखों के जेवर चोरी कर लिए थे। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ज्वैलर्स की चोरी के मामले में प्राइमरी स्कूल बेरखेड़ा से पुलिस टीम ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें थाना हीमपुर के गांव गंधौर निवासी परम सिंह, गांव मनौटा निवासी नरेंद्र उर्फ बंटी, गांव गंधौर निवासी विपिन, चांदपुर थाना के गांव रायपुर खादर निवासी अनित, गांव अहरौला निवासी आकाश हैं। पुलिस ने चोरों के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, दो चाकू, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोका 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 12 बोर, दो खोके 12 बोर, दस जोड़ी पायजेब सफेद धातु, 25 अंगूठी सफेद धातु, 14 घड़ी, दस हजार की नगदी व नकब लगाने के उपकरण बरामद किए हैं।
खुलासे पर उठाए सवाल
कमल सैनी ने पुलिस के चोरी के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। कमल सैनी के मुताबिक उसकी दुकान से 48 अंगूठी चोरी की गईं थीं। पुलिस ने जो ट्रे बरामद की है, उसे चोर दुकान के बाहर छोड़ गए थे। चार अंगूूठी बरामद की हैं वे उसकी दुकान की हैं। ये अंगूठी ट्रे के साथ पुलिसकर्मी ले गए थे। इनमें से केवल चार अंगूठी पुलिस ने बरामद दिखाई हैं। ट्रे के साथ 48 अंगूठी थीं। बाकी सामान उसकी दुकान से चोरी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र का कहना है कि हो सकता है कि चोरों से अन्य कहीं की गई चोरी का माल बरामद हो गया हो। आरोपियों को रिमांड पर लेकर सर्राफ के यहां से चोरी का माल बरामद कराया जाएगा।