{"_id":"6761c44bdaf445f33d011bf3","slug":"the-young-man-who-came-to-drop-his-absconding-friends-to-the-village-was-beaten-up-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-138460-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फरार हुई सहेलियों को गांव छोड़ने आए युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फरार हुई सहेलियों को गांव छोड़ने आए युवक को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। घर से फरार हो गई दो लड़कियों को घर छोड़ने आए एक बाइक सवार युवक को परिजनों ने पकड़ कर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक और युवतियों को थाने ले गई। युवती के परिजनों ने तहरीर भी दी है।
सोमवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो युवतियां अमरोहा निवासी अपने प्रेमियों संग फरार हो गई थीं। मंगलवार की दोपहर एक युवक दोनों युवतियों को उनके गांव छोड़ने आया था। लौटते वक्त युवतियों के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और गांव ले आए। जमकर पिटाई की।
इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गयी। युवक को गांव वालों के चंगुल से छुटा कर युवक और दोनों युवतियों को थाने ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों की इंस्ट्राग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। सीओ ने बताया कि युवतियों के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोनों युवतियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।