{"_id":"688130f3711a83de8d031ac6","slug":"the-young-man-was-preparing-to-take-the-girl-abroad-the-matter-was-revealed-through-the-passport-bijnor-news-c-27-1-bij1002-155632-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवती विदेश ले जाने की तैयारी में था युवक, पासपोर्ट से खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवती विदेश ले जाने की तैयारी में था युवक, पासपोर्ट से खुला मामला
विज्ञापन
चांदपुर। बिना परिजनों की जानकारी के हिंदू युवती के पासपोर्ट बनाए जाने का खुलासा होने पर परिजन दंग रह गए। समाज के लोगों ने मुस्लिम समाज के युवक पर आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर की एक युवती ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। थाने में आई जांच में संबंधित पुलिस कर्मी ने जब पासपोर्ट फार्म में लिखे मोबाइल नंबर पर फोन किया तो घरवालों को पासपोर्ट बनवाने का पता लगा। परिजनों ने युवती के मोबाइल की जांच की तो उससे उन्हें एक मुस्लिम युवक के बारे में पता चला। पूछताछ में युवती के मुस्लिम समाज के युवक के साथ पिछले कई वर्षो से दोस्ती होने की बात सामने आई। युवती के परिजनों व समाज के लोगों ने मुस्लिम युवक व उसके परिजनों को बुलाकर पूछताछ की। समाज के लोगों को आशंका है कि कहीं पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा पर ले जाने की तैयारी तो नहीं थी।
बताया जा रहा है कि युवक के मोबाइल फोन में अनेक युवतियों के फोटो वीडियो हैं। हिंदू समाज के लोगों ने मामले को मतांतरण से जोड़ते हुए पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस युवती व युवक के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मामले में अभी पुलिस इतना ही कह रही है जांच चल रही है।