फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The government wants to trap farmers in debt and grab their land: Sunil Pradhan

सरकार किसानों को कर्ज में फंसाकर उनकी जमीन हड़पना चाहती है : सुनील प्रधान

Sun, 27 Sep 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The government wants to trap farmers in debt and grab their land: Sunil Pradhan
नूरपुर। गांव सेह में शुक्रवार शाम भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक पंचायत हुई। इसमें जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने सरकार पर किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देने का आरोप लगाया। उन्होंने आगामी 21 अक्तूबर को बिजनौर में महापंचायत का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

पंचायत का आयोजन विकुल चौधरी ने किया था। उन्होंने मुख्यातिथि सुनील प्रधान का महेंद्र सिंह टिकैत का चित्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सुनील प्रधान ने करीब तीन दर्जन लोगों को यूनियन की सदस्यता दिलाई। सुनील प्रधान ने कहा कि सरकार किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ा रही है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। देश के किसानों की हालत लगातार बिगड़ रही है। सरकार चीनी के दाम बढ़ाती है, लेकिन गन्ना मूल्य वृद्धि की बात नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि किसान खुशहाल हों। किसानों का बिजली, चकबंदी, पुलिस और तहसील विभाग लगातार उत्पीड़न कर रहा है। सुनील प्रधान ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देना चाहती है।
विज्ञापन

सुनील प्रधान ने किसानों से आगामी 21 अक्तूबर को बिजनौर पहुंचने की अपील की। यह महापंचायत बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल प्रधान, संचालन जिला सचिव देवेंद्र सिंह ने किया। इस माैके पर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, अजय बालियान, विशाल डबास, जिला उपाध्यक्ष विनीत धनकड़ और संरक्षक शीशपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed