फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Ramganga river is witnessing a rising water flow, and a flood alert has been issued for seven districts.

Bijnor News: रामगंगा नदी में जल प्रवाह बढ़ रहा, सात जिलों को जारी किया बाढ़ का अलर्ट

Sun, 27 Sep 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The Ramganga river is witnessing a rising water flow, and a flood alert has been issued for seven districts.
कालागढ़। पहाड़ पर हो रही बारिश के कारण रामगंगा नदी में जल का प्रवाह बढ़ गया है। इसके चलते बिजनौर और मुरादाबाद समेत सात जिलों को बाढ़ की संभावित चेतावनी जारी की गई है। 30 सितंबर तक जलाशय का जलस्तर 364 मीटर होने पर बांध से पानी छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। नियंत्रण कक्ष के अनुसार, शाम चार बजे तक 39 मिमी बारिश दर्ज की गई। नदी में पानी का प्रवाह सात हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है और इसके बढ़ने की आशंका है। शाम चार बजे बांध का जलस्तर 358.690 मीटर दर्ज किया गया। रामगंगा बांध के ईई मेघ सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। यह चेतावनी इसलिए जारी की गई है ताकि नदी के प्रवाह क्षेत्र को समय रहते खाली कराया जा सके। हालांकि, अभी नदी में पानी का प्रवाह सामान्य है और कोई तत्काल समस्या नहीं है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा की संभावना के कारण नदी में जल प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है। यदि बाढ़ की स्थिति बनती है तो बांध से पानी निकासी की सूचना प्रशासन को दी जाएगी। 30 सितंबर तक बांध का जलस्तर 364 मीटर तक पहुंचने पर पानी छोड़ा जा सकता है। यह कदम निचले इलाकों में बाढ़ से बचाव के लिए उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed