{"_id":"6ab82134e72ea9eb7b05df5e","slug":"drains-built-at-a-cost-of-lakhs-are-being-demolished-anger-among-citizens-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-191332-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लाखों की लागत से बने नाले हो रहे ध्वस्त, नागरिकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लाखों की लागत से बने नाले हो रहे ध्वस्त, नागरिकों में रोष
विज्ञापन
मंडावर। बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर मंडावर नगर पंचायत की नगरीय जल निकासी योजना में बन रहे नाले घटिया निर्माण की भेंट चढ़ गए हैं। बिजली घर के पास हाल ही में बना एक नाला पूरी तरह ढह गया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत मंडावर द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 14 नालों का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य नगरीय जल निकासी योजना के अंतर्गत हो रहा है। आरोप है कि इन नालों के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसी कारण ये नाले बनते ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। योजना के अंतर्गत कुछ नाले बन चुके हैं जबकि कुछ का निर्माण अभी जारी है। नगर पंचायत की इस उदासीनता से क्षेत्र वासियों में गहरा रोष है।
मंडावर के बिजली घर के पास नवनिर्मित नाला पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। यह नाला लाखों रुपये की लागत से बनाया गया था। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस घटिया निर्माण पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
-- बोले लोग-- -
राजकुमार वाल्मीकि ने बिजली घर के निकट नाला निर्माण में लगाई गई घटिया निर्माण सामग्री के कारण नाले का बड़ा भाग ध्वस्त होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नाला निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जावेद सिद्दीकी ने कहा जल निकासी की समस्या आम जनता से जुड़ी है। नाला निर्माण को काफी प्रयास के बाद स्वीकृति और धनराशि मिलती है। ऐसे निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
मोहित पुष्पक का कहना है मंडावर पंचायत द्वारा ऐसे नालों का निर्माण कराने से कोई फायदा नहीं, जो बनते ही टूट रहे हैं। निर्माण ठेकेदार के कार्यों और गुणवत्ता के प्रति उदासीनता के लिए मंडावर नगर पंचायत के अधिकारी जिम्मेदार हैं।
सचिन अग्रवाल ने कहा कि मंडावर-बिजनौर मार्ग पर नगरीय जल निकासी योजना के अंतर्गत दोनों तरफ नालों का निर्माण हो रहा है, जो नाले ध्वस्त हो रहे हैं उसकी गुणवत्ता की जांच और कार्रवाई की जरूरत है। शेष निर्माणाधीन नालों को गुणवत्ता के साथ बनाना जरूरी है।
वर्जन
नगरीय जल निकासी योजना में बनाए जा रहे नालों के ध्वस्त होने और गुणवत्ता ठीक नहीं होने की शिकायत मिली है। शीघ्र जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
-स्मृति मिश्रा, उप जिलाधिकारी