फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wheel of sugar mills will rotate in the district from 25th to 30th October

Bijnor News: जिले में 25 से 30 अक्तूबर तक घूम जाएगा चीनी मिलों का पहिया

Sun, 08 Oct 2023 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
The wheel of sugar mills will rotate in the district from 25th to 30th October
-बिजनौर, चांदपुर व नजीबाबाद चीनी मिल पांच नवबंर से चलेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आगामी गन्ना पेराई के लिए जनपद की सात चीनी मिलों का संचालन 25 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच में हो जाएगा। बाकी तीन चीनी मिलों के पेराई सत्र शुभारंभ पांच नवंबर से होगा।
इस बार जनपद में दो लाख 63 हजार 883 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल है। पेराई सत्र में चांगीपुर चीनी मिल पहली बार अपना सत्र शुरू करेगी। यानी अब दस चीनी मिलों का संचालन होगा। पेराई सत्र को लेकर चीनी मिलों में चल रहा कार्य अंतिम पड़ाव पर है। गन्ना सुरक्षण की भले ही तिथि घोषित नहीं है, लेकिन चीनी मिलों ने अपने क्रय केंद्र लगाने शुरू कर दिए है। बिजनौर चीनी मिल में मरम्मत कार्य के साथ केय यार्ड की साफ-सफाई व रंगाई पुताई चल रही है।
विज्ञापन


- क्रय केंद्र बदलवाने को किसान लखनऊ जाने को तैयार
समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने से किसान बिलाई चीनी मिल का क्रय केंद्र नहीं लेना चाहते हैं। यहीं कारण है कई गांवों के किसानों ने गन्ना समिति व डीसीओ ऑफिसर में अन्य चीनी मिलों का क्रय केंद्र लगाने की मांग कर चुके हैं। बिलाई के क्रय केंद्र भी उखाड़ रहे हैं। गन्ना सुरक्षण की तिथि जारी नहीं, परंतु किसान क्रय केंद्र बदलाव को लखनऊ जाने को तैयारी हैं। उन्हें तिथि घोषित होने का ही इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 29 अक्तूबर को पूजा पांच को होगा उद्घाटन
बिजनौर चीनी मिल के जीएम केन राहुल सिंह ने बताया कि चीनी मिल तैयार है। 29 अक्तूबर को मिल में पूर्जा अर्चना होगी। तीन नवंबर से गन्ना खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और पांच नवंंबर को चीनी मिल पेराई शुरू होने का उद्घाटन किया जाएगा। कहा कि चीनी मिल अपने बढ़ी पेराई क्षमता के अनुसार गन्ने की पेराई करेगी।

--
जनपद की चीनी मिलों ने अपना पेराई शुरू करने की तिथि दी है। अधिकांश चीनी मिलें 25 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक अपना पेराई सत्र शुरू कर देंगी। बिजनौर, चांदपुर, नजीबाबाद चीनी मिल का शुभारंभ पांच नवंबर से होगा।
पीएन सिंह, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed