फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The village lies at the weeds in the body to arrive

गांव में शव पहुंचने पर पसरा मातम

Sat, 31 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 31 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The village lies at the weeds in the body to arrive
कोतवाली देहात के ग्राम शहबाजपुर में पुणे से तीनों युवकों के शव पहुंचने पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शहवाजपुर के तीनों युवकों के शव शाम गांव में आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में तीनों के शवों को दफना दिया गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गाव शहवाजपुर निवासीगण फईमुददीन , शानू और फिरोज अहमद महाराष्टृ के पुणे क्षेत्र के कोडवा में चल रही बैक्स एंड केक्स केकरी मे काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात कमरे में सोते समय बेकरी में शार्टशर्किट से आग लग गई। आग लगने से फईमुददीन, शानू व फिरोज की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पड़ोसियों ने  दमकल अधिकारी व बेकरी मालिक को दी। घटना की सूचना मिलने पर तीनों के शव को लेने परिजन शुक्रवार को पुणे चले गए थे। तीनों शवों का पुणे मे पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद  अपने गांव लाने की कार्रवाई में जुटे रहे। शनिवार की शाम तीनों के शव को गांव लाए गए।  शव गांव में आने पर परिवार में कोहराम मच गया। तीनों  शवों को गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। वहीं धामपुर में धामपुर के गांव पृथ्वीपुर बनवारी के एक युवक की पूणे के कोंढवा इलाके में स्थित एक बेकरी में लगी आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार देर शाम उसका शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। देर रात गांव के ही कब्रिस्तान में शव को दफन कर दिया गया। गौरतलब है कि गांव के मुख्तार अहमद का दूूसरे नंबर का पुत्र मुहम्मद शाकिर ( 19  ) सात आठ माह पहले पूणे में नौकरी करने को गया था। वह वहां एक बेकरी में काम करता था। शुक्रवार को उनके पास पूणे में बेकरी से किसी का फोन आया कि यहां बेकरी में आग लगने से शाकिर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना का पता लगते ही परिजन मृतक का शव लेने पूणे रवाना हो गए थे। प्रधान बाबू मुजफ्फर ने बताया कि पूणे से मृतक का शव दिल्ली तक हवाई जहाज से लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed