{"_id":"6a9098fc3b4e54264a055909","slug":"heavy-waterlogging-on-meerut-pauri-road-in-jalalabad-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-188654-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जलालाबाद में मेरठ-पौड़ी मार्ग पर भारी जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जलालाबाद में मेरठ-पौड़ी मार्ग पर भारी जलभराव
विज्ञापन
नजीबाबाद के जलालाबाद क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर जल भराव से निकलते वाहन। संवाद
- फोटो : कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
नजीबाबाद/जलालाबाद/मंडावली। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में हुई वर्षा से मेरठ-पौड़ी हाईवे सहित कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए। नगर क्षेत्र के कुछ मकानों में देर रात पानी भरने से क्षेत्रवासी परेशान रहे। उधर जलालाबाद से गुजर रहे काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहे मेरठ-पौड़ी हाईवे पर वर्षा के जल भराव से आवागमन घंटों प्रभावित रहा है।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की देर रात से तड़के तक रुक-रुक कर हुई वर्षा से कई संपर्क मार्गों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। मोहल्ला मुगलूशाह स्थित अजमल खां रोड और आसपास के क्षेत्रों के संपर्क मार्गों पर देर रात हुई वर्षा से करीब डेढ़ से दो फीट पानी भरने से सवेरे तक आवागमन प्रभावित रहा है। विद्यार्थियों को संपर्क मार्ग पर पानी भरा होने से स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई।
जलालाबाद क्षेत्र में काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के फ्लाईओवर के नीचे मेरठ-पौड़ी मार्ग गुजरता है। फ्लाईओवर के नीचे हाईवे मार्ग दोनों ओर से ढलान देकर बनाया गया है। क्षेत्र का ढलान अधिक होने वर्षा होते ही आसपास का पानी एकत्र हो जाता है और जल भराव की स्थिति बन जाती है। जल की निकासी न होने 10 से 15 मिनट की वर्षा का लगभग डेढ़ फीट पानी फ्लाईओवर के नीचे मेरठ-पौड़ी हाईवे पर जमा हो जाता है। क्षेत्रवासियों जलालाबाद के पूर्व अध्यक्ष याकूब, इस्लामुद्दीन, खुर्शीद शेख, नफीस अहमद ने हाईवे अथॉरिटी और प्रशासन से क्षेत्र की जल निकासी की व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर मंडावली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सैद उर्फ भुड्डी में मदरसा दारुल उलूम हनीफिया जूनियर हाई स्कूल के आसपास जल भराव से स्कूली बच्चों को वर्षा और क्षेत्र की जल निकासी की व्यवस्था न होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल के प्रबंधक अब्दुल्ला अहमद ने ग्राम पंचायत और खंड विकास अधिकारी से क्षेत्र की जल निकासी सुचारु कराने की मांग की है।