फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The accident occurred while trying to escape; the driver was trapped in the container after the fire broke out.

Bijnor News: भागने के प्रयास में हुआ था हादसा, आग लगने के बाद कंटेनर में फंस गया था चालक

Fri, 28 Aug 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred while trying to escape; the driver was trapped in the container after the fire broke out.
बिजनौर। धामपुर में नूरपुर मार्ग स्थित एसडीएम कोर्ट तिराहे के निकट दो कंटेनरों की टक्कर के बाद चालक नदीम कंटेनर के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। बाहर नहीं निकल पाने के कारण उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि क्लीनर ने बाहर कूदकर जान बचाई थी। हालांकि वह भी बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे में स्कूटी सवार कुलवंत चौधरी निवासी ग्राम जैतरा थाना धामपुर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ था। हापुड़ के गांव अच्छेजा निवासी नदीम पुत्र अशफाक कंटेनर लेकर गजरौला जा रहा था। तहसील तिराहे के पास स्कूटी और एक अन्य वाहन में टक्कर लगने के बाद उसने कंटेनर को तेजी से भगाकर वहां से निकलना चाहा लेकिन आगे टेलीफोन के खंभे और फिर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। दोनों कंटेनरों में आग लगने के बाद नदीम कंटेनर में फंस गया जबकि क्लीनर परवेज कूद गया।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल हापुड़ निवासी परवेज और जनपद रामपुर निवासी इशहाक दोनों का बिजनौर के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई गई है। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने कंटेनरों में आग लगने के कारणों की जांच की। प्रथमदृष्टया सामने आया है कि रेडिएटर गर्म होने या बैटरी से हुई स्पार्किंग से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता न भटकते तो बच सकता था भीषण हादसा : आग में बुरी तरह झुलसे कंटेनर चालक इशहाक का कहना है कि वह पंजाब से कंटेनर लेकर उत्तराखंड के रामनगर जा रहा था। हाईवे पर रास्ता भटकने के कारण वह नूरपुर मार्ग पर पहुंच गया और यह भीषण हादसा हो गया। जिला रामपुर के टांडा निवासी इशहाक का कहना है कि अगर वह रास्ता न भटकता तो शायद यह हादसा न होता। दूसरा कंटेनर उसके कंटेनर से टकराया था। इसके बाद दोनों में आग लग गई थी। कंटेनर के केबिन में फंसे नदीम को कई लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
तेज धमाके के बाद आग से मची थी अफरा-तफरी : एसडीएम तिराहा निवासी अश्वनी कुमार, रिंकू ठेकेदार, महावीर सिंह, यशपाल सिंह, रणवीर सिंह आदि ने बताया कि बुधवार देर रात जब एसडीएम तिराहे पर दो कंटेनरों की टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। आसपास के घरों में आग लगने का खतरा भी पैदा हो गया था। दमकल की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कंटेनर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज : पुलिस ने कंटेनरों की भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत के बाद आरोपी चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम जैतरा निवासी मदनपाल सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि बुधवार की रात उनका पुत्र कुलवंत चौधरी अपनी वर्कशॉप से घर वापस आ रहा था। रात लगभग नौ बजे नूरपुर की तरफ से आ रहे कंटेनर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलवंत चौधरी उनका इकलौता पुत्र था। सीओ का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed