फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The traders demanded the solution of the problems

व्यापारियों ने की समस्याओं के निस्तारण की मांग

Thu, 04 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
The traders demanded the solution of the problems
धामपुर में संपन्न बैठक में शामिल व्यापारी पदाधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
व्यापारियों ने की समस्याओं के निस्तारण की मांग
विज्ञापन

धामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन के विस्तार व व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
मंगलवार देर रात हुई बैठक में नगराध्यक्ष एसपी सलूजा ने अवगत कराया कि शहर के सभी बाजारों में व्यापार मंडल की इकाई का गठन किया जाएगा। खासकर युवा व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। मंडल अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी ने बताया कि संगठन का मुख्य मकसद व्यापार और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना है। इसी मकसद से कई व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। किसी भी व्यापारी का किसी भी अधिकारी द्वारा उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

व्यापारियों ने भी कारोबार में अधिकारिक स्तर से आ रही समस्याओं के बारे में बताया। व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी व माप तोल विभाग के माध्यम से परेशानी आ रही है। अध्यक्षता संरक्षक दिनेश चंद नवीन ने की। संचालन इरशाद धामपुरी ने किया। इस मौके पर अतुल गुप्ता, असलम फरीदी, सुहैल डिजाइनर, सौरभ अग्रवाल, सलमान फरीदी, अमित अग्रवाल, शोएब मैक्स, शहजाद अंसारी, जाहिद खान, फहीम राणा, नसीम फारूकी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed