फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The streets echoed with the slogan of Bharat Mata

Bijnor News: भारत माता के जयघोष से गूंजीं सड़कें

Fri, 23 May 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The streets echoed with the slogan of Bharat Mata
कासमपुरगढ़ी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष करते चल रहे थे। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने भारतीय सेना के साहस की सराहना की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, डॉ. बीरबल सिंह के नेतृत्व में बाइकों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा जजी चौक से शुरू हुई। शास्त्री चौक, सेंट मेरी चौक, नगीना रोड चौक, विदुर कुटी रोड होते हुए नगर पालिका चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में अमित ठाकुर, नीरज शर्मा, मनोज कुमार, गोपाल धीमान रहे।
विज्ञापन

नूरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बॉबी के नेतृत्व में यात्रा मुरादाबाद मार्ग से शुरू होकर शिव मंदिर चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए शहीद तिराहे पर संपन्न हुई। महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश चौधरी, सीपी सिंह, पालिका चेयरमैन डॉ. एमपी सिंह, पुष्पेंद्र शेखावत, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी में ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ब्लाक परिसर से कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड होते हुए उधोवाला पहुंची। आशीष चौहान, संजीव गहलौत, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
नगीना में गांधी मूर्ति चौक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, अजीत अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अंजलि सौरभ मित्तल व सौरभ मित्तल ने आतिशबाजी जलाकर किया। नगर में पुष्पवर्षा कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। महिलाओं व स्कूली बच्चों की भी खूब भागीदारी रही। पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, महेंद्र धनौरिया, सतीश गौतम, शेख शेराज खलील, विहिप नेता प्रदीप गर्ग, रचना पाल रहे।
झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा झालू-नहटौर रोड, मोहल्ला मिर्दगान, जोशियान, कानूनगोयान, मेन बाजार, रामलीला चौराहा, पुलिस चौकी से होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय संपन्न हुई। गजेंद्र सिंह राणा, नेपाल सिंह, अजीत सिंह मौजूद रहे।
हल्दौर में ब्लॉक कार्यालय परिसर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह, बीडीओ विक्रम सिंह, एडीओ पंचायत सुशील कुमार, पीयूष चौहान, अनिल चौहान रहे।

पैजनिया में निकाली गई यात्रा में ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्र सैनी, ग्राम प्रधान नंद किशोर फौजी, अमित त्यागी मौजूद रहे।

कासमपुरगढ़ी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

कासमपुरगढ़ी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed