फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The speed of vehicles stopped due to dense fog

घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थमी

Mon, 30 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
The speed of vehicles stopped due to dense fog
घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थमी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को भी पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनाें की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर मार्ग पर चलना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार को नगीना स्थित मौसम वेद्यशाला के मुताबिक पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम का मिजाज ठंडा होने से लोग परेशान हैं। सुबह के समय में चौपहिया वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। खेतों में काम करने वाले किसान व मजदूर भी कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। राहगीरों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से नगर के कई चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिन चौराहों पर रात्रि में पुलिस गश्त लगाई गई है, उन पर भी अलाव की व्यवस्था है। श्री राम का चौराहा, मुख्य डाक घर, नगरपालिका चौराहा, जानी का चौराहा सहित कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

आज भी रहेगा स्कूलों में अवकाश
डीएम रमाकांत पांडेय ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में सभी नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में 30 दिसंबर को अवकाश रहेगा। डीएम ने बताया कि सभी राजकीय, परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सीबीएसई, आईसीएसई के नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूूलों में ठंड को देखते हुए अवकाश किया गया है। जबकि कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया है। इस अवधि में हाई स्कूूल और इंटर कॉलेजो में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित हो कर कार्य संपादन करेंगे। जबकि परिषदीय स्कूलों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प एवं अन्य शासकीय कार्य के लिए प्रधानाध्यापक अथवा इंचार्ज अध्यापक उपस्थित हो कर कार्यों का संपादन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed