{"_id":"5eb43f4a8ebc3e9062520e05","slug":"the-relative-s-family-lives-in-the-doctor-s-house-bijnor-news-mrt4808321132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के परिवार पर बरपा कोरोना का कहर, परिवार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक के परिवार पर बरपा कोरोना का कहर, परिवार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई चार
विज्ञापन
चिकित्सक के मकान में ही रहता है रिश्तेदार का परिवार
चांदपुर। निजी चिकित्सक और उनके रिश्तेदार का परिवार एक ही मकान में रहता है। अब चिकित्सक के रिश्तेदार की बेटी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से परिजनों एवं परिचितों में दहशत का माहौल है। एक ही परिवार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या चार हो गई है, जिनमें से चिकित्सक की मौत हो चुकी है।
नगर निवासी निजी चिकित्सक की रिपोर्ट 25 अप्रैल को कोेरोना पॉजिटिव आई थी। मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चिकित्सक की मौत हुई। चिकित्सक की पत्नी का भी मेडिकल कॉलेज मेरठ में ही उपचार चल रहा है, जबकि कोरोना संक्रमित बेटे का मुरादाबाद में इलाज चल रहा है। अब चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई। जिसमें एक कानपुर में मिला पॉजिटिव जमाती भी शामिल है। संक्रमित मरीजों में से कानपुर में पॉजिटिव आया एक जमाती युवक और मोहल्ला शाहचंदन में पॉजिटिव आए दो संक्रमित ठीक होकर घर आ गए हैं।
दोनों के परिवार को क्वारंटीन किया गया था
चांदपुर। निजी चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उस मकान में रहने वाले दोनों परिवारों के सदस्यों को क्वारंटीन किया गया था। साथ ही सभी लोगों के नमूने जांच को भेजे गए थे, जिनमें से एक एक करके सभी की जांच रिपोर्ट सामने आ रही है।