{"_id":"57ec071e4f1c1b8574573e7b","slug":"the-recovery-notice-issued-by-the-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान को रिकवरी नोटिस किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान को रिकवरी नोटिस किया जारी
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के नूरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत ढेला अहीर में 23 लाख के गबन का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में तत्कालीन ग्राम प्रधान को रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को एडिशनल चार्जशीट दी गई है। प्रशासन के कड़े रुख से प्रधानों में खलबली मची है।
सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार नूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढेला अहीर के विकास कार्यों की जांच के लिए डीआरडीए के परियोजना निदेशक अर्थात पीडी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी में टेक्निकल अधिकारी भी शामिल थे। कमेटी की जांच में प्रथम दृष्टा करीब 23 लाख का गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में ग्राम पंचायत सचिव को सस्पेंड करने के बाद एडिशनल चार्जशीट दी जा रही है। ग्राम प्रधान को गबन राशि की रिकवरी के लिए नोटिस भेजा गया है। सीडीओ के मुताबिक ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया ग्राम प्रधान का जवाब मिलने के बाद शुरू होगी।