फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The rain put a stop to the preparations for the Ganga bathing fair

गंगा स्नान मेले की तैैयारियों पर बारिश ने लगाया विराम

Sat, 08 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The rain put a stop to the preparations for the Ganga bathing fair
बिजनौर में बारिश में छाता लगाकर जाती युवती और महिला। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। बेमौसम हो रही बरसात से गंगा स्नान मेले की तैयारियों पर भी विराम लगा दिया है। बीते सालों में दशहरा से पहले तैयारियां शुरु हो जाती थी लेकिन इस बार अभी कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। गंगा किनारे जमीन में कीचड़ है, ऐसे में रास्ते भी नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

विदुरकुटी के पास गंगा किनारे चार नवंबर से आठ नवंबर तक गंगा स्नान मेले का आयोजन होना है। इस मेेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। तंबुओं का शहर बसाने के लिए लगभग एक महीना पहले से तैयारियां होने लगती थी। दो से तीन किलोमीटर लंबे रास्ते भी मेला स्थल तक पहुंचने के लिए बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

मेला आयोजन को लेकर जिला पंचायत के अधिकारी मौका मुआयना कर चुके थे। बाकायदा टेंडर भी निकाल दिया था। अब काम शुरू करने की बारी आई तो बरसात की झड़ी लग गई। जिसके चलते कोई भी काम शुरू नहीं हो पाया है। करीब पंद्रह दिनों की देरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

को लेकर टेंडर हो चुका है, अब तक काम चालू हो जाने चाहिए थे लेकिन बरसात की वजह से देरी हो रही है। मेला स्थल तक पहुंचना भी इन दिनों भारी है। पंद्रह दिन की देरी हुई है। बारिश थमने के बाद भी कीचड़ के सूखने का इंतजार करना पड़ेगा - श्याम बहादुर शर्मा, एएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed