{"_id":"605cd9318ebc3ed94a21876e","slug":"the-procession-of-rang-ekadashi-took-place-with-great-pomp-bijnor-news-mrt5317203142","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाला रंग एकादशी का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाला रंग एकादशी का जुलूस
विज्ञापन
चांदपुर में रंग एकादशी के जुलूस में आकर्षण का केंद्र बनी सुंदर झांकी।
- फोटो : BIJNOR
धूमधाम से निकाला रंग एकादशी का जुलूस
चांदपुर। नगर में रंग एकादशी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानों पर फूलों की वर्षा कर तथा जलपान करा हुलियारों का स्वागत किया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह दया विहार कॉलोनी पहुंचे और आयोजकों को कोरोना की गाइडलाइन से अवगत कराया।
बृहस्पतिवार को रंग एकादशी का जुलूस का शुभारंभ स्याऊ रोड स्थित दया विहार कॉलोनी से किया गया। जलूस मुख्य मार्ग शंकर बाजार, ढाली बाजार, नेहरू चौक, फव्वारा चौक, पुरानी गुड़ मंडी, ढाली बाजार से बिहारी संस्कृत पाठशाला, पुराना डाकघर, पुराना थाना, भड़भुजों वाली गली, बाजार बजरिया होते हुए शंकर मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में गणेश, राधा कृष्ण, राम दरबार, शिव तांडव की झांकियां शामिल रहीं। जलूस में हापुड़ जनपद से आए चार घोड़ों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन समिति ने भगवान शंकर का अभिषेक एवं दया विहार स्थित गोशाला में यज्ञ।
डॉ. प्रदीप भाटिया प्रांतीय मंत्री हिंदू जागरण मंच, राहुल गर्ग प्रांत सह संयोजक हिंदू जागरण मंच, प्रमोद सूर्या, पुखराज सैनी, अशोक शर्मा ठेकेदार, कृष्ण कुमार अग्रवाल को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास शर्मा, अजय कुमार कौशिक, मोहित चंद्रा, वीरेंद्र राजपूत, विवेक कर्णवाल, विभोर गुप्ता, जितेंद्र शर्मा जीतू, अक्षय शर्मा, हिमांशु गुप्ता, कपिल गोयल, पुखराज सैनी, कमल फौजी, पल्लव अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, सतीश शर्मा उर्फ कलवा, ओमप्रकाश सभासद, संजय चौधरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
एकादशी जुलूस में उड़ा रंग-गुलाल
नगीना/किरतपुर। नगीना में बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ से जुलूस प्रारंभ हुआ, जो बाजार लुहारी सराय, स्टेशन रोड, गांधी मूर्ति से होता हुआ रेलवे स्टेशन चौराहे पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में युवा सूखे गुलाल व गीले रंग से जमकर होली खेलते नजर आए। होली के गीतों पर लोग जमकर थिरके। एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर हुरियारों ने रंग के भरे ड्रमों को रख रखा था। लंबी पिचकारी व मग्गों से मकानों की छतों व सड़क पर निकलने वाले लोगों को उन्होंने सराबोर किया। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रबंधक लाला हरि गोपाल अग्रवाल, सभासद गोपाल शर्मा, अतुल विश्नोई, अजय भगतजी, रवि प्रकाश शर्मा, साहू कपिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, किरतपुर में रंग एकादशी का जुलूस श्री निर्लेश्वर महादेव मंदिर से शुरू किया गया। श्री आदर्श होली रंग कमेटी की अगुवाई में निकले गए जुलूस में ढोल, बैंड और रंगों से भरी बुग्गी शामिल रही। युवाओं ने जमकर एकदूसरे को अबीर गुलाल लगाया। सूखे रंग के जुलूस के समाप्त होने के बाद गीले रंग का जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्री आदर्श होली रंग कमेटी के नवनीत मित्तल, विजय कालरा, विभोर मित्तल, कपिल रस्तोगी, सागर माहेश्वरी, ऋषभ सिंघल आदि शामिल रहे।